फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मन्यूड़ा में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 26 Jun 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मन्यूड़ा गांव में पेयजल संकट बढ़ने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन योजना का ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल रहा है। नाराज उपभोक्ताओं ने गांव के लिए नई पेयजल योजना का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को मन्यूड़ा के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और तहसील सभागार में आयोजित जनता दरबार में अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्वजल की स्वैप के योजना से पेयजल आपूर्ति की जाती है। गर्मी के सीजन में हर साल पेयजल संकट बढ़ जाता है। वर्तमान में जल जीवन मिशन के तहत दूसरे चरण का कार्य चल रहा है लेकिन जिस तरह से लाइन बिछाई जा रही है उससे आधे गांव को भी लाभ नहीं मिल रहा है।
गरुड़ तहसील मुख्यालय का गांव होने के चलते मन्यूड़ा में आबादी तेजी से बढ़ रही है जिस कारण जल संकट भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव के लिए नई पेयजल योजना का निर्माण करवाकर लंबे समय से चल रहे पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की। इस मौके पर पेयजल समिति के संरक्षक नारायण दत्त पंत, एनडी पंत, बसंत बल्लभ खुल्बे, मोहन चंद्र कंसेरी, जय दत्त पांडेय, राजू साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें