फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: संशोधित करोड़ो रुपये के पानी से प्यास बुझा दी, बिल चुकाने में आ रहा पसीना

Sat, 11 Mar 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है लेकिन जिले के कई सरकारी विभागों ने पानी के बिल का भुगतान नहीं किया है। विभिन्न विभागों पर जल संस्थान की करीब डेढ़ करोड़ की देनदारी है। 12 विभागों पर जल संस्थान का एक लाख से अधिक का बिल बाकी है। विभाग की ओर से बकाया भुगतान के लिए विभागों को पत्र लिखे गए हैं। 31 मार्च तक भुगतान नहीं होने पर इन विभागों पर पेनाल्टी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जल संस्थान के बड़े बकायेदारों में शिक्षा विभाग पहले नंबर पर है। शिक्षा विभाग पर 10.56 लाख का बिल बाकी है। कई अन्य विभाग ऐसे हैं जिन पर जल संस्थान की एक लाख रुपये से कम की देनदारी है।
किसका कितना बकाया (लाख रुपये में)
लोनिवि 6.28 लाख,
राजस्व विभाग तहसील परिसर 4.47 लाख
वन विभाग 4.40 लाख,
स्वास्थ्य विभाग को 4.08 लाख,
मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को 3.48 लाख,
बाल विकास विभाग को 3.47 लाख,
खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय बागेश्वर को 2.73 लाख,
सिंचाई विभाग को 2.24 लाख,
कोषाधिकारी कार्यालय को 1.80 लाख,
अल्मोड़ा मैग्नेसाइड को 1.62 लाख
राज्य संपत्ति विभाग कौसानी को 1.20 लाख

पत्र भेजे जा रहे मगर नहीं आता जवाब
जल संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग, लोनिवि और वन विभाग की ओर से पूर्व का भुगतान भी नहीं किया गया है। जल संस्थान की ओर से सभी विभागों को समय पर पुराना और इस वित्त वर्ष के बिल का भुगतान करने के लिए पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन


सरकारी विभाग और उपभोक्ताओं का मिलाकर करीब दो करोड़ रुपये पानी का बिल बकाया है। सरकारी विभागों पर करीब डेढ़ करोड़ और अन्य उपभोक्ताओं पर करीब 50 लाख की राशि बाकी है जिनकी वसूली के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

-सीएस देवड़ी, ईई जल संस्थान, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें