फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में झमाझम बारिश, सरयू का जलस्तर बढ़ा

Sun, 25 Jun 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कौसानी/कांडा। जिले में रविवार तड़के काफी बारिश हुई। जिलेभर में हुई बारिश के कारण मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। तापमान में गिरावट आने से वातावरण में ठंडक लौट आई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश से सरयू के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार तड़के जिला मुख्यालय के साथ कपकोट, कौसानी, कांडा क्षेत्र में कई घंटे तक काफी तेज बारिश हुई। कपकोट क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण सरयू का जलस्तर बढ़ गया है। सरयू के तट जलमग्न हो गए। तड़के करीब तीन बजे से सुबह नौ बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। पिछले कई दिनों से वातावरण में उमस थी। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। बारिश की संभावना बनी हुई है। रविवार सुबह हुई बारिश को प्री मानसून की बारिश माना जा रहा है। आने वाले दिनों में मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है।

नामतीचेटाबगड़ सड़क पर यातायात बहाल नहीं
बागेश्वर। बोल्डर गिरने के कारण शनिवार को कपकोट के नामतीचेटाबगड़ को जोड़ने वाली सड़क बाधित हो गई थी। रविवार दोपहर तक सड़क पर यातायात बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन रविवार शाम तक भी सड़क पर यातायात बहाल नहीं हुआ। सड़क बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें