फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: समायोजन के लिए काला फीता बांधकर ड्यूटी की

विज्ञापन
बागेश्वर। कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारियों ने सेवा विस्तार और समायोजन की मां
विज्ञापन
बागेश्वर। कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारियों ने सेवा विस्तार और समायोजन की मांग शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने दो दिन बाद खत्म हो रही सेवा अवधि को बढ़ाने के लिए जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया और काला फीता बांधकर ड्यूटी की।
विज्ञापन


कोविड उपनल कर्मियों को पूर्व में सेवा से हटा दिया गया था। आंदोलन के बाद उन्हें फिर से विभाग में तैनाती मिली थी लेकिन आगामी 15 मार्च को फिर सेवा अवधि की तिथि समाप्त हो रही है। कर्मचारियों ने कहा कि विभाग में लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों को समायोजित किया जाना चाहिए। सरकार ने भी पूर्व में छह महीने के भीतर कोविड कर्मियों को पदों के सापेक्ष समायोजित करने का आश्वासन दिया था। वहां संजय कनौजिया, बलवंत नगरकोटी, सीता देवी, रितु कनौजिया, पूजा कनौजिया, उषा देवी, उमेश राम, महेश ड्याराकोटी, विक्रम मेहरा आदि थे। संवाद
विज्ञापन




फोटो 13 बीजीएस 03 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें