फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पेजयल किल्लत दूर नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

Mon, 13 Mar 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मंडलसेरा के भुल्यूड़ा निवासी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। गर्मी शुरू होते ही नगर में पेयजल संकट गहराने लगा है। मंडलसेरा वार्ड के लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। वार्ड की महिलाओं ने डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। डीएम को ज्ञापन देकर पेयजल किल्लत दूर करने की मांग की। उन्होंने जल्द पेयजल संकट दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंडलसेरा के दक्षिणी वार्ड और भुल्यूड़ा में लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है। एक महीने से लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि हर साल गर्मी में पीने का पानी जुटाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। एक किमी दूर बने प्राकृतिक स्रोत से पानी लाना पड़ रहा है। घरेलू कार्य के लिए लोग सरयू से पानी लाने को मजबूर हैं। महिलाओं ने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करने की मांग की। इस दौरान भगवती देवी, सुनीता देवी, हेमा देवी, खष्टी देवी, शोभा देवी, उमा देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी आदि थीं। संवाद
विज्ञापन


फोटो 13 बीजीएस 07 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें