फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भाना नौले में नहीं रहा पानी तो सूखने लगे लोगों के हलक

Mon, 05 Jun 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका के मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड का प्राकृतिक जलस्रोत भाना नौला पूरी तरह से सूख गया है। नौले से पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। नौला सूखने से क्षेत्रवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडलसेरा में पूरे वर्ष पेयजल संकट रहता है। गर्मी में क्षेत्रवासियों की परेशानी अधिक बढ़ जाती है। नल से पानी की आपूर्ति नहीं होने पर लोग हैंडपंप और प्राकृतिक जलस्रोतों का सहारा लेते हैं। वार्ड के भुल्यूड़ा में लंबे समय से खराब हैंडपंप की मरम्मत होने से कुछ राहत मिली थी लेकिन नौले का पानी सूखने के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है।
सभासद रूपा देवी ने बताया कि प्राकृतिक जलस्रोत का 2016-17 वित्त वर्ष में चौदहवें वित्त से सुधारीकरण और सौंदर्यीकरण कराया गया था। क्षेत्र की करीब 500 की आबादी इस नौले पर निर्भर रहती है। गर्मी के दिनों में शीतल जल देने वाले नौले के अचानक सूखने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से जलस्रोत को रिचार्ज करने और नौले का संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


प्राकृतिक जलस्रोतों से छेड़छाड़ का खामियाजा
बागेश्वर। वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा ने कहा कि मंडलसेरा के भुल्यूड़ा का प्राकृतिक जलस्रोत नौला सैकड़ों साल पुराना है। नौले को जब तक प्राकृतिक स्वरूप में रखा गया था तब तक इसमें हमेशा पानी रहा। जब से इसमें सौंदर्यीकरण के नाम पर जलस्रोत के आसपास सीमेंट लगना शुरू हुआ तब से परेशानी हुई। उनका कहना है कि प्राकृतिक जलस्रोतों को उनके मूल रूप में रहने देने से ही हम इन्हें संरक्षित कर पाएंगे। मूल स्वरूप में बदलाव करने से नौले का संरक्षण कर पाने में मुश्किल होगी।

मंडलसेरा में हैंडपंप ठीक होने से पेयजल संकट कम हुआ है। विभाग की ओर से रोजाना एक टैंकर पानी वार्ड में भेजा जा रहा है। ज्यादा समस्या होने पर या फिर लोग मांग करेंगे तो एक अतिरिक्त टैंकर भी वार्ड में लगाया जाएगा। सीएस देवड़ी, ईई जल संस्थान बागेश्वर।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें