बागेश्वर। अल्मोड़ा-ओड्यारीबैंड एनएच पर बागेश्वर नगर में स्थित गोमती पुल की सपोर्टिंग दीवार क्षतिग्रस्त होने लगी है। दीवार से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। यदि दीवार क्षतिग्रस्त हुई तो सड़क को भी नुकसान पहुंचेगा। दीवार के ऊपर एक पेड़ उग आया है जो लगातार बढ़ रहा है। पेड़ की जड़ों से भी दीवार को नुकसान पहुंचने का अंदेशा हो गया है। पेड़ अभी काफी छोटा है। पेड़ को हटाकर, दीवार की मरम्मत कर खतरे से बचा जा सकता है। एनएच डिविजन के जेई गौरव भट्ट का कहना है कि सुरक्षा दीवार की मरम्मत कराई जाएगी। संवाद