फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गवाड़ की महिलाओं ने पानी के लिए दिया धरना

Wed, 14 Jun 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के विभिन्न गांवों में पेयजल किल्लत से हाहाकार मच गया है। मंगलवार को गवाड़ ग्राम सभा की महिलाएं चार किमी पैदल चलकर जल संस्थान कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों का घेराव करते हुए पानी दो के नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने तहसील परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि उनके गांव में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति ठप है। ऐसे में परिवार और मवेशियों के लिए पानी का इंतजाम करने में उनके पसीने छूट रहे हैं। उनका पूरा समय प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने में बीत रहा है। ऐसे में जल संस्थान भी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़कर उनकी परेशानी बढ़ा रहा है। बीते कई महीनों से पेयजल की आपूर्ति ठप है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। इस मौके पर प्रधान मीनाक्षी, पार्वती देवी, मीना बिष्ट, लीला देवी, सरस्वती देवी, भावना बिष्ट, चंद्र प्रकाश, हेमा देवी, नीमा, कमला, खष्टी, भगवती देवी, बसंती, बीना, रीना, उमा, रेखा देवी, प्रकाश चंद्र, काजल, पुष्पा, दुर्गा देवी, रेबा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें