फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दुर्घटना से बचाव के लिए सड़क केे किनारे तिरछे किए सूखे पेड़

Sat, 10 Jun 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। डाकघट जखेड़ा, लमचूला मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। क्षतिग्रस्त मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा रहता है। ग्राम पंचायत जखेड़ा को मार्ग के किनारे चीड़ के पुराने पेड़ सुरक्षा के लिए लगाने पड़े हैं।
विज्ञापन


डाकघट जखेड़ा, लमचूला मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। मार्ग की सुरक्षा दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मार्ग पर गड्ढे बने हैं। ग्राम प्रधान जखेड़ा हेमा परिहार, पूर्व प्रधान ईश्वर परिहार ने बताया कि मार्ग को दुरुस्त करने की मांग कई बार उठाई है लेकिन लोनिवि और पीएमजीएसवाई ने क्षतिग्रस्त मार्ग को आज तक दुरुस्त नहीं किया। दुर्घटना से बचने के लिए ग्राम पंचायत जखेड़ा ने सड़क के किनारे सूखे पेड़ तिरछे कर रखे हैं। जखेड़ा महापंचायत के अध्यक्ष ईश्वर परिहार ने सरकार से मार्ग की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों की मरम्मत कर मार्ग में जल्द डामरीकरण करने की मांग की है। परिहार ने जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान करने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें