फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्कूल परिसर तक पहुंची आग, समय पर पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। जिले में जंगल की आग अब आबादी तक पहुंचने लगी है। शुक्रवार रात जिला मुख्यालय के समीपवर्ती जंगल में लगी आग मकानों के समीप तक पहुंच गई थीं। अब कांडा में जंगल की आग गायत्री विद्या मंदिर घिंघारूतोला स्कूल परिसर तक आग पहुंच गई है। फायर सर्विस की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फायर सर्विस को शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे घिंघारूतोला में जंगल की आग के तेज होकर विद्यालय के समीप तक आने की सूचना मिली। अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में तत्काल टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम के पहुंचने तक आग स्कूल परिसर तक पहुंच गई थी। फायर सर्विस के जवानों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें