फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल में बच्चों और हड्डी रोग का उपचार ठप

Thu, 08 Jun 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। जिला अस्पताल में एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ के प्रशिक्षण पर और हड्डी रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर जाने से बच्चों और हड्डी रोग का उपचार बंद हो गया है। ऐसे में मरीजों को मायूस होकर अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल अल्मोड़ा में तैनात एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ विभागीय प्रशिक्षण पर चले गए तो अस्थि रोग विशेषज्ञ अवकाश पर। बृहस्पतिवार को दोनों चिकित्सकों के कक्ष में ताले लटके रहे। ऐसे में बच्चों के उपचार के लिए दूर-दराज से अस्पताल पहुंचे अभिभावकों को खासी दिक्कत हुई। वहीं पैर, कमर दर्द सहित अन्य हड्डी रोग से जूझते हुए 40 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टर न होने से उन्हें अन्य अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ी। इन दिनों अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश बच्चे पीलिया, टायफाइड, उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। ऐसे में एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ के प्रशिक्षण पर जाने से बीमार बच्चों और उनके अभिभावकों की दिक्कत बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें