फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अनियमित पेयजल आपूर्ति पर महिलाओं का प्रदर्शन

Mon, 05 Jun 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सैम मंदिर वार्ड के कुछ परिवारों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ा है। उपभोक्ताओं को नियमित पानी नहीं मिल रहा है। करीब एक साल से आ रही समस्या का समाधान नहीं होने पर महिलाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सैम मंदिर वार्ड में टैक्सी स्टैंड के पास रहने वाले करीब आठ परिवार पिछले वर्ष मार्च से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके घरों में नियमित पानी नहीं आता है। कभी सप्ताह में तीन दिन तो कभी पांच दिन पानी मिलता है। जल संस्थान, डीएम और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास को समस्या बताई गई लेकिन समाधान नहीं हुआ। नल से पानी नहीं आने पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को वार्ड की महिलाओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।बाद में डीएम से समस्या का समाधान करने की मांग की। इस मौके पर प्रेमा पांडेय, द्रोपदी पांडेय, सरस्वती पांडेय, निर्मला पांडेय, ममता, विनीता जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें