फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दुग नाकुरी क्षेत्र की 108 के पहिए फिर थमे

Sun, 04 Jun 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र की 108 सेवा फिर खराब हो गई है। एंबुलेंस में खराबी आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पूर्व अप्रैल में भी एंबुलेंस खराब रहने से क्षेत्रवासियों को दिक्कत उठानी पड़ी थी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुुविधाओं में एंबुलेंस की अहम भूमिका रहती है। गांवों की स्वास्थ्य सेवाएं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्भर हैं। गर्भावस्था, गंभीर बीमारी या चोट लगने पर मरीजों को जिला अस्पताल लाने के लिए लोग एंबुलेंस सेवा का लाभ उठाते हैं। दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के गांवों में सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनलेख में एक एंबुलेंस रहती है। यह सेवा लंबे समय से सुचारु नहीं है। बीते अप्रैल में भी एंबुलेंस खराब होने पर खड़ी रही। बाद में वाहन को दुरुस्त किया गया लेकिन फिर एक बार एंबुलेंस खराब हो गई। अस्पताल आने-जाने के लिए लोगों को निजी वाहनों की सेवा लेनी पड़ रही है। सुविधा होने के बावजूद लाभ नहीं मिलने से क्षेत्रवासियों में रोष है।
108 के जिला प्रभारी कमल शर्मा ने बताया कि एंबुलेंस के बैरिंग बार-बार खराब हो रहे थे। एंबुलेंस को मरम्मत के लिए बाहर भेजा गया है। सोमवार तक वाहन ठीक होकर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें