फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर के रोडवेज स्टेशन की व्यवस्थाएं अब तक नहीं हुईं दुरुस्त

Fri, 02 Jun 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कर्मचारियों की कमी के कारण बागेश्वर का रोडवेज स्टेशन व्यवस्थित नहीं हो पा रहा है। रोडवेज स्टेशन में कर्मचारियों की कमी है। 20 में से मात्र तीन लिपिक स्टेशन में कार्यरत हैं। कर्मचारी कम होने के कारण काम में भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चार सितंबर 2022 को नगर के बिलौना में रोडवेज के बस अड्डे का शुभारंभ किया गया। अब तक स्टेशन की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। स्टेशन में 20 लिपिकों के पद सृजित हैं। स्टेशन में स्टेशन इंचार्ज समेत तीन बाबू कार्यरत हैं। स्टेशन अधीक्षक की तैनाती स्टेशन में हुई है। स्टेशन में दो कंप्यूटर ठेके पर लिए गए हैं। कंम्प्यूटर संचालन के लिए अस्थायी कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
कर्मचारियों की कमी के कारण पूछताछ कक्ष का संचालन नहीं हो रहा है। टिकट काउंटर का संचालन नहीं हुआ है। टिकट या तो ऑनलाइन बुक होते हैं या बसों में यात्रियों के टिकट काटे जाते हैं। 21 के स्थान पर केवल 11 बस स्टेशन के अधीन हुई हैं। चालक- परिचालकों के पद रिक्त होने से बस सेवाओं पर इसका असर पड़ रहा है। बागेश्वर रोडवेज डिपो के प्रभारी सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने कहा कि बागेश्वर डिपो में ही अधिकारी- कर्मचारियों की कमी है। इसके लिए मुख्यालय से लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें