फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क की मांग को लेकर लश्करखेत के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 May 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। वर्ष 2015 में घोषित सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर लश्करखेत के ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर गरुड़-ग्वालदम मार्ग के छुवाबैंउ से पिंगलो होते हुए राइंका मैगड़ीस्टेट तक सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने 15 दिनों में मांग पूरी नहीं होने पर गरुड़-ग्वालदम सड़क पर यातायात बाधित कर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लश्करखेत के ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार राठी ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने इस सड़क की घोषणा की थी। वन विभाग सड़क निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की बात कर चुका है। लोनिवि की ओर से तीन बार फाइल शासन को भेजे जाने की बात बताई गई लेकिन अब तक सड़क निर्माण की कोई उम्मीद परवान नहीं चढ़ी है। उन्होंने कहा कि सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। मार्ग बनने से बच्चों, बुजुर्गों, बीमार लोगों को होने वाली परेशानी दूर होगी। आसपास के गांवों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर गोविंद राम, गोपाल राम, बची राम, आनंद राम, शोभा देवी, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें