फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बैंकों में 2000 नोट बदलने की जल्दी नहीं, पेट्रोल पंप पर आ रहे नोट

Tue, 23 May 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बैंकों में मंगलवार से चलन से बाहर हो गए 2000 रुपये का नोट बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। बागेश्वर जिले में पहले दिन बैंकों में नोट बदलने के लिए लोग नहीं पहुंचे। वहां पेट्रोल पंपों में तेल भरवाने आ रहे कुछ लोग 2000 रुपये का नोट लेकर अवश्य पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नोट बदलने के पहले दिन बागेश्वर के बैंकों में किसी तरह भीड़भाड़ देखने के लिए नहीं मिली। जिले में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, इंडस इंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंकों समेत 19 बैंकों की शाखाएं हैं। बैंकों की पड़ताल की गई तो किसी भी बैंक में दोपहर तक नोट बदलने के लिए लोग नहीं पहुंचे थे।
पेट्रोल पंप में एक-दो लोग दो हजार रुपये का नोट लेकर अवश्य पहुंच रहे हैं। पंपों में दो हजार का नोट लेकर आने वाले लोग दोपहिया में सौ, दो सौ रुपये का तेल भराकर ले जा रहे हैं। मंगलवार को नगर के एसबीआई तिराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर एक ग्राहक स्कूटी में तेल भरवाने के लिए दो हजार रुपये का नोट लेकर पहुंचा। उसने दो सौ रुपये का तेल भरवाया। पेट्रोल पंप संचालक चलन से बाहर हो चुके 2000 का नोट लेने से कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 19 राष्ट्रीयकृत, निजी और सहकारी बैंक हैं। सभी बैंकों को 2000 रुपये के नोट जमा करने के निर्देश हैं। 2000 का नोट जमा करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

एनआर जौहरी, लीड बैंक अधिकारी बागेश्वर।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें