फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: फड़ उजाड़ने से पहले विस्थापन की मांग

Sun, 21 May 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागनाथ फड़ व्यवसाय कल्याण समिति ने कहा है कि जिला अस्पताल के पास सेनौला में लोग 40 साल से फड़ों में व्यवसाय कर रोजगार कर रहे हैं। नगरपालिका बगैर विस्थापन किए फड़ों को तोड़ने पर आमदा है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष किशन राम की अध्यक्षता में राधाकृष्ण मंदिर परिसर में फड़ व्यवसायियों की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि फड़ व्यवसायियों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान नगर में सफाई अभियान चलाने के साथ ही संगठन के नए चुनाव, संगठन का कोष बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। वहां उपाध्यक्ष भगवान सिंह, सचिव भीम कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गिरी, संरक्षक सुरेश सिंह राठौर, पंकज जोशी, सोबन राम, दीवान सिंह, दर्शन सिंह, लीला देवी, आशा देवी, शोभा देवी, दीपा देवी, कमला देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें