गरुड़ (बागेश्वर)। व्यवसायी मोहन सिंह भरड़ा के घर के छत पर कई दिनों से बिजली का तार झूल रहा है। इससे उनके परिवार को खतरा बना है। मन्यूड़ा गागरीगोल निवासी व्यवसायी मोहन सिंह भरड़ा ने डीएम और यूपीसीएल के ईई को भेजे पत्र में कहा है कि उनके घर के ऊपर बिजली का एक तार कई दिनों से लटका है। लटके तार को हटाने के संबंध में कई बार जेई को लिखित और मौखिक रूप कहा गया है। आज तक तार नहीं हटाया गया है। जिला प्रशासन को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि उनके घर में शीघ्र विवाह समारोह भी है। इससे पहले झूलते तार को हटाने की गुहार लगाई है। संवाद