गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ थाना क्षेत्र की महिलाओं ने एक कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी करने के संबंध में थाना बैजनाथ में तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वे 2010 से एक कंपनी में हर माह एजेंट के माध्यम से धन जमा करते थे। धन वापस करने के संबंध में कई बार कहा। कंपनी धन वापस नहीं कर रही है। कंपनी की एजेंट नीमा गोस्वामी ने पुलिस से कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बैजनाथ थानाध्यक्ष कुंदन रौतेला ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद