फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर जिले में वन भूमि हस्तांतरण के 45 मामले लंबित

Thu, 06 Jul 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर वन भूमि हस्तांतरण के मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से आपसी समन्वय बनाकर वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में डीएफओ उमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि जिले में अभी वन भूमि हस्तांतरण के 45 मामले लंबित हैं। जिला स्तर पर 31 प्रकरणों में 19 विभागों के पास और 12 डीएफओ स्तर पर लंबित हैं। पांच मामले वन संरक्षक, छह मामले नोडल, एक मामला राज्य सरकार और दो प्रकरण भारत सरकार के स्तर पर लंबित हैं। डीएम ने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के चलते कोई भी जन कल्याणकारी योजना लंबित नहीं रहनी चाहिए।
उन्होंने सड़काें और कार्यों की सैद्धांतिक, विधिवत स्वीकृतियों के बारे में जानकारी हासिल करते हुए कहा कि सड़काें की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त होने के बाद जल्द से जल्द उन प्रकरणों को विधिवत स्वीकृति तक ले जाने का प्रयास होना चाहिए। बैठक में सीडीओ आरसी तिवारी, ईई लोनिवि राजकुमार, पीएमजीएसवाई विजय कृष्ण, आरडब्ल्यूडी रमेश चंद्र, जल निगम वीके रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें