फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: काफलीगैर में डिग्री कॉलेज खुलवाने की मांग

Thu, 06 Jul 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के भ्रमण पर आए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को कई संगठनों ने मांग पत्र सौंपे। काफलीगैर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने डिग्री कॉलेज जल्द खुलवाने की मांग की। उपनल कर्मचारियों ने समायोजन और अतिथि शिक्षकों ने सुरक्षित भविष्य की मांग की।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र लाल के नेतृत्व में काफलीगैर क्षेत्र के लोगों ने ज्ञापन देकर कहा कि क्षेत्र में स्वीकृत डिग्री कॉलेज के लिए क्षेत्रवासियों ने 100 नाली जमीन दान दी है। उन्होंने कॉलेज का शासनादेश कराने की मांग की। अतिथि शिक्षकों ने 2015 से दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए योगदान देने के बावजूद भविष्य सुरक्षित नहीं होने की समस्या रखी और सुरक्षित भविष्य देने की मांग की।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ने खुनौली में पीएचसी का निर्माण कराने की मांग की। कनिष्ठ प्रमुख चांदनी टम्टा ने कपकोट क्षेत्र में एएनएम के रिक्त पदों को भरने और प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त जारी करने की मांग की। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश अंडोला ने 17 सूत्री मांगपत्र दिया। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि संजय साह जगाती ने मेडिकल काॅलेज की स्थापना, जिला सहकारी और राज्य सहकारी बैंक की स्थापना कराने, सहकारिता के चुनाव तय समय पर करवाने और जिला अस्पताल में डॉक्टरों के आवास निर्माण करवाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें