बागेश्वर। जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अनुराधा पाल ने जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बृहस्पतिवार को कक्षा एक से 12 तक के सरकारी, अशासकीय, निजी स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। उन्होंने आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद