फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर के न्यायालयों में 673 वाद विचाराधीन

Wed, 09 Aug 2023 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
नंद किशोर भट्ट
विज्ञापन



बागेश्वर। बागेश्वर के कई न्यायालयों में 673 वाद लंबित हैं। बागेश्वर के न्यायालयों में वादों का लगभग हर दिन निपटारा हो रहा है। फैसलों में तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते दो अगस्त से आठ अगस्त तक सात वादों का निस्तारण हो चुका है। दो अगस्त को विचाराधीन वादों की संख्या 670 थी।
न्यायालयों से मिली जानकारी के अनुसार जिला जज/सेशन जज के न्यायालय में 140 वाद लंबित हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम)/न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज की अदालतों में 339 वाद लंबित हैं। सिविल जज बागेश्वर के न्यायालय में 20, सीनियर सिविल जज बागेश्वर के न्यायालय में 79 वाद लंबित हैं। सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट गरुड़ की अदालत में 95 वाद लंबित हैं। ये आंकड़े आठ अगस्त दोपहर तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के न्यायालयों में वादों के निस्तारण में वर्तमान दौर में काफी तेजी आई है। आए दिन न्यायालयों के फैसले सामने आ रहे हैं। कई मामलों में तो काफी कम समय में भी जिले के न्यायालयों ने फैसले सुनाए हैं। समय-समय पर आयोजित लोक अदालतों में भी सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें