बागेश्वर। जिले के बिचला दानपुर क्षेत्र में शुक्रवार की रात बिजली नहीं थी। बिजली नहीं होने से लोग परेशान रहे। लोगों ने बगैर बिजली के रात काटी।
लीती, कालापैर कापड़ी, रातिरकेटी, मल्खाडुंगर्चा क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को बिजली गुल हो गई। रातभर बिजली नहीं आई। शनिवार को भी इलाके में दिनभर बिजली नहीं थी। लीती महिला मंगल दल की अध्यक्ष धना कोरंगा ने बताया कि बिजली नहीं होने से लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पाए। बरसात के सीजन में रातभर बिजली नहीं होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। यूपीसीएल के जेई देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि लाइन में खराबी आने से बिजली आपूर्ति में समस्या आई। शनिवार को फाल्ट ढूंढ लिया गया। शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी। संवाद