फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: निशुल्क शिविर में 118 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Fri, 07 Jul 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। इंटर कॉलेज गागरीगोल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के गांवों से आए 118 लाेगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। डॉक्टर ने बीमार लोगों का इलाज किया और उन्हें दवाएं बांटीं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी और नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की ओर से किया गया। शिविर में बीपी, शुगर की जांच की गई। ब्लड ग्रुप, थायराइड, विटामिन, लीवर और किडनी फंक्शन की जांच के लिए रक्त संग्रहण भी किया गया। सीएचसी बैजनाथ के चिकित्सक डॉ. शिखर सिंह ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शिविर में जांच कराने वाले अधिकतर लोग बुखार, जुकाम, पेट की दिक्कत, जोड़ों का दर्द आदि की समस्या से ग्रसित थे।
लोगों को मानसून काल में जलजनित बीमारियों से बचने के लिए पानी उबालकर पीने, ताजा भोजन करने और खानपान के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई। बीमार होने पर जल्द चिकित्सक की सलाह लेने के लिए भी कहा गया। इस मौके पर रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय, प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, उमेश जोशी, कन्हैया वर्मा, हिमांशु जोशी, मोहीउद्दीन अहमद, एनयूजे के प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश उपाध्याय जैक, प्रधानाचार्य किशन थायत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें