फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मैग्नेसाइट कंपनी के बिगड़ते हालात पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में नाराजगी

Sat, 27 May 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले का एकमात्र उद्योग अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कंपनी के हालात ठीक नहीं हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कंपनी की बिगड़ती दशा के लिए प्रबंधन वर्ग के गलत निर्णयों और अनियमितता को जिम्मेदार बताया है। जनप्रतिनिधियों ने डीएम अनुराधा पाल से मिलकर कंपनी के वर्तमान हालात की जांच कराने और स्थिति से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल डीएम से मिला। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रबंधन वर्ग के गलत फैसलों के कारण कंपनी से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े क्षेत्र के 500 परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को लंबे समय से भुगतान नहीं हुआ है। माइनिंग प्रबंधक नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। प्रबंधन वर्ग ने दो माइनिंग प्रबंधकों को निष्कासित कर दिया है जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।
जनप्रतिधियों ने डीएम से कंपनी की वित्तीय स्थिति, लेनदारों और देनदारों की स्थिति, सोप स्टोन माइन की वर्तमान स्थिति, कंपनी में ठेकेदारी के तहत हो रहे कार्य, कर्मचारियों के वेतन, भत्तों आदि की जांच करने की मांग की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व कजिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री इंद्र सिंह परिहार, जिला मंत्री रवि करायत, जिपं सदस्य नरेंद्र लाल, भूपाल सिंह रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें