कपकोट/बागेश्वर। भराड़ी बाजार में जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नो इंट्री में भारी वाहनों की आवाजाही के कारण जाम के हालात बने। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
शुक्त्रस्वार दोपहर के समय नगर में भारी वाहन के प्रवेश के कारण जाम लग गया। जाम से राहगीरों को दिक्कत हुई। व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि सुबह नौ से शाम के पांच बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। इसके बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। बाजार में दिन के समय भारी गाड़ियां आने से जाम लग रहा है। प्रकाश जोशी, बसंत बिष्ट, केवलानंद जोशी, राजू प्रसाद, दीपक सिंह आदि ने जाम की परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है। इधर थानाध्यक्ष प्रताप सिहं नगरकोटी ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद