बागेश्वर के सरन-बघर रोड पर डामर उखड़ने से बदहाल हुई सड़क। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सरन-बघर मोटर मार्ग पर एक साल में ही डामर उखड़ने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर डामरीकरण की जांच कराने और जल्द बदहाल सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि पीएमजीएसवाई के अधीन सड़क पर वर्ष 2021 में डामरीकरण किया गया था। एक साल में ही सड़क का डामर उखड़ गया। जगह-जगह सड़क बदहाल होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है। बताया कि पूर्व में डामरीकरण की गुणवत्ता के लिए ग्रामीणों ने कपकोट के एसडीएम से शिकायत की थी। शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच के आदेश भी दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक को भी मामले से अवगत कराया गया है। ग्रामीण नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सड़क बदहाल होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। संवाद