फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग बदहाल होने से परेशान हो रहे यात्री

विज्ञापन
बागेश्वर के गिरेछीना सड़क पर सड़क कटिंग से इस तरह हो रहा भूस्खलन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर चौड़ीकरण के लिए चल रहे कटान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अमसरकोट से बिजोरी के बीच कई स्थानों पर पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। सड़क पर मलबा और कीचड़ जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दोपहिया सवार चोटिल भी हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने विभाग से जल्द सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

बागेश्वर-गिरेछीना सड़क के चौड़ीकरण के लिए पहाड़ी से कटान का काम चल रहा है। इन दिनों काम रुका हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि सड़क कटान का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इस कारण बारिश होने पर अमसरकोट से बिजोरी तक चार स्थानों पर सड़क बदहाल हो गई है। काटी गई पहाड़ी से मलबा गिर रहा है लेकिन उसकी सफाई नहीं की जा रही है। सड़क पर मिट्टी गिरने से बारिश के बाद कीचड़ जमा हो गई है। अधिक मिट्टी वाले स्थान पर दलदल जैसे हालात बने हैं। इनमें अक्सर दोपहिया वाहन रपट रहे हैं।
सड़क से रोजाना आवागमन करने वाले नौकरीपेशा, व्यापारी, स्कूली छात्र-छात्राओं का कहना है कि आए दिन खतरा उठाकर सफर करना पड़ रहा है। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने कहा कि सड़क में चौड़ीकरण का काम बंद नहीं किया गया है। बारिश के कारण दो-तीन दिन से काम रुका था। जल्द ही कार्य फिर शुरू हो जाएगा। सड़क में गिरे मलबे की भी जल्द सफाई करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें