फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के नलों में आ रहा गंदा पानी सेहत न कर दे खराब

विज्ञापन
बागेश्वर के तहसील रोड स्थित एक घर में नल से आ रहा गंदा पानी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर नगर में इन दिनों गंदे पानी की आपूर्ति है। इससे बीमारियां फैलने का अंदेशा पैदा हो गया है। गंदे पानी की आपूर्ति से जल संस्थान की फिल्ट्रेशन व्यवस्था की पोल खुल गई है।
विज्ञापन

जुलाई की शुरूआत से बागेश्वर नगर के नलों में गंदगीयुक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। तहसील रोड, मजियाखेत, सैंज के साथ ही कई इलाकों में लगातार गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। गंदे पानी का आपूर्ति से बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। मिट्टी मिश्रित पानी लोगों की सेहत न खराब कर दे, इस आशंका से लोग डरे हुए हैं। गंदे पानी की आपूर्ति से जल संस्थान की फिल्ट्रेशन व्यवस्था की पोल खुल गई है। लोगों के घरों में रखीं टंकियां मिट्टी और गंदगी से पट गई हैं।
पानी इतना गंदा आ रहा कि पीना तो छोड़िये पानी नहाने लायक भी नहीं है। गंदे पानी की आपूर्ति से उपभोक्ताओं में रोष है। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी, पूर्व कनिष्ट प्रमुख सुनीता टम्टा का कहना है कि गंदे पानी की आपूर्ति कर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। गंदे पानी की आपूर्ति लोगों पर भारी पड़ सकती है। लोग बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। जिला प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

कोट
बारिश के कारण आपूर्ति टंकियों में पानी ओवरफ्लो हो जाता है। इस वजह से मिट्टी मिश्रित पानी आ जाता है। कर्मचारियों को स्रोतों पर भेजकर फिल्ट्रेशन व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीएस देवड़ी ईई जल संस्थान बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें