फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की बढ़ी दरों के विरोध में व्यापारियों ने फूंका केंद्र सरकार, वित्त मंत्री का पुतला

विज्ञापन
बागेश्वर में केंद्र सरकार और केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला फूंकते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी (बबलू) के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसबीआई तिराहे पर जीएसटी की दरों में वृद्धि के विरोध में नारेबाजी कर केंद्र सरकार और केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष नेगी ने कहा कि जीएसटी की दरों को बढ़ाकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे न केवल व्यापारी बल्कि आम जनता भी प्रभावित हो रही है। जिला महामंत्री अनिल कार्की ने कहा कि केंद्र सरकार ने दूध, दही, लस्सी में पांच प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है। जीएसटी की दर बढ़ाकर व्यापारियों की कमर तोड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

युवा व्यापारी कवि जोशी ने कहा कि पूरा देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। केंद्र सरकार पैकेट बंद सामान के साथ ही अस्पताल के बेड, होटल के कमरों, ब्लेड, पेपर, कैंची, पेंसिल, शार्पनर, चम्मच, केक आदि में पाच से 12 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया गया है। पुतला फूंकने वालों में प्रदेश महामंत्री मनीष जखवाल, नगर सचिव अनुज साह, नगर महामंत्री देवेंद्र अधिकारी, पूर्व उपाध्यक्ष दयाल पांडेय, अक्षित जखवाल, लक्की जीना, सुनील पांडेय, विजय गढ़िया, गुड्डू हरड़िया, पंकज परिहार, भगवत रावल, बबलू जोशी, रमेश दानू आदि शामिल थे।
जीएसटी संग्रह के नाम पर छापा मारने का विरोध, सरकार का फूंका पुतला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीएसटी संग्रह के नाम पर दुकानों में छापा मारने से गुस्साए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यहां प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि घाटे में चल रही सरकार अब व्यापारियों पर दबाव बना रही है। जब तक जीएसटी सर्वे बंद नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मोहन नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार घाटे में चल रही है और अब जीएसटी के माध्यम से उसकी भरपाई करना चाह रही है। जीएसटी सर्वे के नाम पर बाजारों पर अधिकारी छापामारी कर रहे हैं जो गलत है। प्रदेश सरकार से मांग की गई कि इस कार्रवाई को शीघ्र बंद किया जाना चाहिए नहीं तो सभी व्यापारी एकजुट होकर वृहद आंदोलन शुरू कर देंगे। इस दौरान सर्वे छापे बंद करो सहित कई नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम में गिरिश वेला, महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, उपसचिव विनीत चौरसिया, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, पूर्व अध्यक्ष भगवंत नेगी, पूर्व महासचिव हर्ष पंत, अगस्त लाल साह, महेश आर्या, कुलदीप कुमार, महेंद्र बिष्ट, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें