बागेश्वर में जिलाधिकारी को ज्ञापन देते भनार गांव के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नैकाना-बसोरा मोटर मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर मानकों की अनदेखी करने की बात कही और सड़क के निर्माण कार्य की जांच करने की मांग की है।
डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि सर्वे के अनुसार सड़क नहीं बन रही है। मार्ग निर्माण में काफी ढलान होने से आने वाले समय में हादसों का खतरा बढ़ सकता है। निर्माण के दौरान उपजाऊ जमीन को काफी नुकसान पहुंच रहा है।
नैकाना और बसोरा के लिए सड़क बन रही है लेकिन ग्रामीणों को इसका उचित लाभ नहीं मिल रहा है। गांव से काफी दूरी पर सड़क काटी जा रही है जिस कारण सड़क बनने पर भी ग्रामीणों को पैदल चलना पड़ेगा। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क निर्माण की उच्चाधिकारियों से जांच कराने और लोगों को समुचित लाभ दिलाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान कुंदन सिंह कोरंगा, नरेंद्र राम, बाली राम, गणेश राम आदि मौजूद रहे। संवाद