फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, महिलाओं का जल संस्थान कार्यालय में हंगामा

Sat, 01 Jul 2023 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना पर पूर्व से ही सवाल उठ रहे हैं जिस पर फलसीमा की महिलाओं ने भी मुहर लगाई है। इस योजना के तहत बिछाई गई पेयजल लाइन फटने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई तो महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर हंगामा काटा और अधिकारियों का घेराव किया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत उनके गांव तक पानी पहुंचाने के लिए लाखों खर्च कर बिछाई पेयजल लाइन कुछ दिनों में फट गई है जिससे पेयजल आपूर्ति ठप है। उन्हें पानी के लिए नौले-धारों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को फलसीमा की महिलाएं ग्रामीण प्रमोद के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों का घेराव किया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत कुछ समय पूर्व उनके घरों में पानी पहुंचाने के लिए लाखों खर्च कर पेयजल लाइन बिछाई गई थी। गुणवत्ता सही न होने से लाइन जगह-जगह फट गई है जिससे लंबे समय से पेयजल आपूर्ति ठप है जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि पेयजल योजना बनाने के बाद भी उन्हें नौले-धारों की दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की। चेतावनी दी कहा कि जल्द गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगी। इस मौके पर सरस्वती बिष्ट, चंद्रा बिष्ट, भगवती बिष्ट, सरोज, दीक्षा, पुष्पा देवी, कमला देवी सहित कई महिलाएं शामिल रहीं। संवाद

बोले ग्रामीण
हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे फेल हैं। योजना के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। लाखों से बिछाई गई लाइन के फटने से पेयजल आपूर्ति ठप है। किसी तरह नौले-धारों से प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं।-प्रमोद बिष्ट।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना है। लेकिन योजना के तहत बिछाई गई लाइन कुछ समय में फट गई है जो सरकारी धन का दुरुपयोग है। इसकी मार हमें सहनी पड़ रही है।-पान सिंह बिष्ट।

गांव तक बिछाई गई पेयजल लाइन का कोई औचित्य नहीं है। इसके बाद भी हमें नौले-धारों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। यह योजना केवल खानापूर्ति के लिए बनाई गई है।-सरस्वती बिष्ट।

लंबे समय से गांव में पेयजल आपूर्ति ठप है। नई पेयजल लाइन का हमें कोई लाभ नहीं मिल रहा है। आखिरकार कब तक हम नौले-धारों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाएंगी।- पुष्पा बिष्ट।

कोट-
फलसीमा की महिलाएं कार्यालय पहुंची थीं। यह लाइन जल निगम की है। जल संस्थान केवल लाइन में टैंक से पानी उपलब्ध कराता है। जगह-जगह लाइन लीक होने से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

अरुण कुमार सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।

फोटो- 30 एएलएम 12 पी-प्रमोद बिष्ट।
फोटो- 30 एएलएम 13 पी-पान सिंह बिष्ट।
फोटो- 30 एएलएम 14 पी-सरस्वती बिष्ट।
फोटो- 30 एएलएम 15 पी-पुष्पा बिष्ट।
फोटो- 30 एएलएम 16 पी-जल संस्थान कार्यालय में जुटीं फलसीमा की महिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें