बागेश्वर। प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत 16 मई को गरुड़ आएंगे। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि मुख्यमंत्री 16 मई की सुबह नौ बजे हेलीकॉप्टर से मेलाडुंगरी हेलीपैड में उतरेंगे। इसके बाद कार से कोट भ्रामरी मंदिर पहुंचकर पूजा, अर्चना करेंगे। स्थानीय डाक बंगले में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद हेलीकॉप्टर से लौट जाएंगे।