मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को बागेश्वर के कांडा पहुंचे। सीएम धामी ने हेलीपेड से कांडा महोत्सव स्थल पर आकर वहां लगे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। थोड़ी ही देर में सीएम धामी कांडा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव के शुभारंभ के दौरान सीएम धामी कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।