फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: यूकेएसएसएससी परीक्षा के लिए चेकिंग अभियान, 23 का चालान

Fri, 12 Jun 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आगामी 14 जून को स्नातक स्तरीय पदों के लिए यूकेएसएसएससी परीक्षा के लिए जिले के सभी सीमाओं और मुख्य प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाकर बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। एसपी जितेंद्र के निर्देश पर 14 जून को होने वाली उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लिखित परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पुलिस ने विभिन्न संस्थानों में चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्र के सभी होटलों, ढाबों, लॉज और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों के पहचान पत्रों की भी जांच की जा रही है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहनों का एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा भंग करने और संदिग्ध रूप से घूमने वाले 23 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट के तहत चालान काटा गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें