कांडा/बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में लैब और बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर लगवा दिया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने 4.97 लाख रुपये प्रदान किए थे। इसके लिए अस्पताल प्रशासन के साथ ही स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी आभार जताया है।