फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तीन किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 11 Aug 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोतवाली पुलिस और एसएसटी की संयुक्त टीम ने दो किलो 930 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि कोतवाल कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस और एसएसटी की टीम नगर में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम ने बालीघाट तिराहे से भूपल सिंह उर्फ भूपाल (46) निवासी झूनी और प्रताप सिंह (31) निवासी सूपी को चरस के साथ पकड़ा। दोनों आरोपी दोपहिया वाहन पर बागेश्वर आ रहे थे। आरोपी भूपल के पास से 1.630 किलो और प्रताप के पास से 1.300 किलो चरस मिली। पुलिस दोनों आरोपियों को मय वाहन के कोतवाली ले आई जहां उनके खिलाफ केस दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया।
एसपी कोंडे ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अपने घर में भांग की खेती कर चरस बनाते हैं और बाहरी जिलों और राज्यों में तस्करी कर ऊंचे दामों में बेचते हैं। इसी धंधे से आरोपियों की आजीविका चलती है। वहीं पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें