फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हे नंदा हे गौरा, कैलाशूं की यात्रा...

Thu, 30 Mar 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के चंडिका मंदिर में आयोजित चंडिका महोत्सव में गीतों की प्रस्तुति देतीं लोक गायिका माया
विज्ञापन
बागेश्वर। चैत्र नवरात्र पर नगर के चंडिका मंदिर परिसर में पहली बार आयोजित चंडिका महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ। महोत्सव की पहली रात और समापन दिवस पर प्रसिद्ध लोक गायक दर्शन फर्स्वाण और गायिका माया उपाध्याय के गीतों की महफिल सजी। स्थानीय गायकों ने भी अपनी कला से दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन

चंडिका महोत्सव में मंगलवार रात आयोजित स्टार नाइट में लोक गायक दर्शन फर्स्वाण ने भजन और गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने प्रसिद्ध भजन हे नंदा हे गौरा, कैलाशूं की यात्रा... से कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने दाज्यू, बौड़ी के कुणा हुड़की घमाघम..., हे शंभू... समेत कई भजन और गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने जागर विधा में गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का विशेष मनोरंजन किया। मुख्य मंच से नीलू जौहरी और उभरते भजन गायक प्रमोद जोशी ने अपने अंदाज में दैणा होया खोली का गणेशा हो.. प्रस्तुत किया। अलंकार ग्रुप गरुड़ के प्रदीप गुरुरानी और टीम ने तूने मुझे बुलाया शेरावालिए... समेत अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। देर रात तक चले कार्यक्रम का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
दिन में बुधवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षक लोक गायिका माया उपाध्याय की प्रस्तुति रही। उन्होंने देवी भगवती मैया तू दैंणी है जाए... सुनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। दर्शकों की फरमाइश पर अपने गाए कई गीत भी प्रस्तुत किए। लोगों ने झूमते हुए उनके गीतों का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन


प्रभा, कनिका, सान्वी, अंजलि रही विजेता
बागेश्वर। चंडिका महोत्सव में मेहंदी, भजन, नाटक, नृत्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रभा रस्तोगी, नेहा फर्त्याल, सीनियर वर्ग में कनिका भोज, खुशी थापा ने क्रमश: पहला, दूसरा स्थान पाया। एकल नृत्य के जूनियर वर्ग में सान्वी आर्या, मान्यता वर्मा, सीनियर वर्ग में अंजलि सोरागी, कोमल खोलिया, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर इंका बागेश्वर, राबाइंका बागेश्वर की टीम क्रमश: पहले, दूसरे स्थान पर रही। भजन एवं नाटक प्रतियोगिता की विजेता बाबा बागनाथ ग्रुप और उपविजेता मां उल्का भजन मंडली रही। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में भागीदारी करने वाले सभी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कलाकारों और विद्यार्थियों को मिला प्रतिभा दिखाने का मौका : टम्टा
बागेश्वर। चंडिका महोत्सव का समापन मुख्य अतिथि राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रदीप टम्टा और भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने किया। पूर्व सांसद टम्टा ने कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों और विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष फर्स्वाण ने सफल आयोजन के लिए व्यापार संघ की सराहना की। इस मौके पर कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, विधायक प्रतिनिधि मनोज ओली, डॉ. राजेंद्र परिहार, आशीष कुमार, देवाशीष धानिक, गोकुल परिहार आदि मौजूद रहे। व्यापार संघ अध्यक्ष कवि जोशी, सचिव पुष्कर किरमोलिया समेत पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।

बागेश्वर के चंडिका मंदिर में आयोजित चंडिका महोत्सव में गीतों की प्रस्तुति देतीं लोक गायिका माया

बागेश्वर के चंडिका मंदिर में आयोजित चंडिका महोत्सव में गीतों की प्रस्तुति देतीं लोक गायिका माया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें