फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बंदर पकड़ने के लिए वन विभाग ने शरु किया अभियान

विज्ञापन
बागेश्वर में बंदर पकड़कर ले जाते वनकर्मी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। परेशानी का सबब बने बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन नगरपालिका क्षेत्र के कठायतबाड़ा और जीतनगर से 40 बंदरों को पिंजरे में कैद किया गया। पकड़े गए बंदरों का अल्मोड़ा के रेस्क्यू सेंटर में बधियाकरण कराया जाएगा, जिसके बाद उन्हें घने जंगलों में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

लोगों की लगातार शिकायत के बाद वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से तीन लोगों की टीम बुलाई गई गई है। वन विभाग के पांच कर्मचारियों की टीम उन्हें सहयोग कर रही है। बंदर पकड़ने के दौरान वन विभाग के कर्मचारी प्रशिक्षण भी हासिल करेंगे, ताकि आने वाले समय में विभागीय कर्मचारियों की मदद से बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जा सके।
विभाग के पास बंदरों को पकड़ने के लिए दो लाख रुपये का बजट है। जिन स्थानों पर बंदरों के लोगों पर हमला करने की घटनाएं अधिक हो रही हैं, पहले उन इलाकों से बंदर पकड़े जाएंगे। तीनों ब्लॉकों में संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है। दस दिनों के दौरान इन इलाकों से बंदरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्याम सिंह करायत, रेंजर वन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें