फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, वाहन चालक घायल

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में घायल धन सिंह का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। रीमा धारे के पास एक कार बैक करते समय सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह रीमा पुलिस चौकी को हादसे की सूचना मिली। चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। कार सड़क से करीब 20 मीटर नीचे खाई में गिरी थी। कार को धन सिंह राठौर (46) पुत्र प्रताप सिंह राठौर निवासी रीमा चला रहे थे। वे कार में अकेले सवार थे। ग्रामीणों की मदद से घायल को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय बागेश्वर लाया गया। चालक की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वाहन बैक करते समय खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें