कपकोट के पाकड़ मोटर मार्ग पर गिरी कार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट-जारती सड़क पर एक कार पलटने से पांच लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक ग्रामीण को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसा बृहस्पतिवार की देर रात को हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार रीमा के किरौली और सुरकाली गांव केे लोग पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर कार संख्या यूके 02 ए 3222 पर सवार होकर घर को जा रहे थे। देर रात पाकड़ के समीप उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार चालक इंद्र सिंह सिंह निवासी किरौली, आन सिंह, दीवान सिंह, दलीप सिंह, रमेश सिंह निवासी सुरकाली गांव घायल हो गए। थानाध्यक्ष प प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि घायलों ने 112 के माध्यम से पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल रमेश को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।