बागेश्वर। नगर पालिका 11 टीम डोर टूर डोर जाकर यूसीसी पंजीकरण करेगी। ईओ मोहम्मद यामीन ने बताया कि टीमें 22 से 24 मई तक नारायण देव वार्ड में, 25 से 27 मई तक ज्वालादेवी वार्ड में, 28 से 30 मई तक सैम मंदिर वार्ड में, 31 मई से दो जून तक बागनाथ वार्ड में, तीन जून से पांच जून तक ठाकुरद्वारा वार्ड में, छह से आठ जून तक कठायतबाड़ा वार्ड में, नौ से 11 जून तक मंडलसेरा उत्तरी वार्ड में, 12 से 14 जून तक मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड में, 15 से 17 जून तक मां चंडिका वार्ड में, 18 से 20 जून तक वैणीमाधव वार्ड में पंजीकरण करेगी। संवाद