बागेश्वर। संवाद बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारिता और संवाद वेलफेयर सोसाइटी की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कैंप में लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें तनावमुक्त रहने और संतुलित खानपान, संयमित जीवनचर्या का पालन करने को कहा गया।
पिंडारी मार्ग स्थिति समिति के कार्यालय में आयोजित शिविर में डॉ. एजल पटेल ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। संस्था अध्यक्ष संतोष फुलारा ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर हर शनिवार और रविवार को लगेगा। शिविर में मीनू तिवारी, अंजु पांडे, रमेश चंद्र कांडपाल, भूपेश पंत, भूपेश मिश्रा, दीपक खेतवाल, जयंत सिंह भाकुनी आदि मौजूद रहे। संवाद