फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नकल विरोधी कानून के समर्थन में निकाली धन्यवाद रैली

Sat, 25 Feb 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
गरुड़ में भाजयुमो कार्यकर्ता की बाइक रैली
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़। प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून के समर्थन में भाजयुमो नगर और ग्रामीण मंडल ने नगर में बाइक रैली निकाली। युवा कार्यकर्ताओं ने इसे देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बताकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में युवाओं ने नगर के हनुमान मंदिर के पास से बाइक रैली का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष गस्याल ने कहा कि युवा मोर्चा की ओर से पूरे प्रदेश में बाइक रैली के माध्यम से सीएम का आभार जताया जा रहा है। पहले जिले के तीन मंडलों ने भी रैली निकाली थी। अन्य पांच मंडलों में शनिवार को रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक नितिन जोशी, नगर अध्यक्ष राहुल शाह गंगोला, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज ओली, भावेश पाठक, राजेंद्र दानू, उमेश गोस्वामी, राजकुमार मेहता, राजेंद्र परिहार, हेमंत शाह, योगेश साह आदि रहे।
गरुड़ के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष ठाकुर सिंह मेहरा के नेतृत्व में बैजनाथ से गरुड़ बाजार तक बाइक रैली निकाली। इसमें भाजपा के जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, महेश ठाकुर, ठाकुर सिंह मेहरा, मंगल राणा, लखवेंद्र थायत, कुंदन भंडारी, दीपक खुल्बे, अंकित जोशी, दिनेश बिष्ट, जेसी आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें