फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चौथे दिन बहाल हुई लीती की संचार सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। हिमालयी क्षेत्र से सटे कपकोट ब्लॉक के लीती इलाके में बुधवार देर शाम चौथे दिन बीएसएनएल की संचार सेवा बहाल हो गई है। आए दिन संचार सेवा में व्यवधान आने से लोगों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

लीती क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा रविवार को बाधित हो गई थी। लीती इलाके में केवल बीएसएनएल ही एकमात्र संचार का साधन है। बीएसएनएल की संचार सेवा बाधित होने से इलाके के लोगों का संपर्क शेष दुनिया से कट गया था। सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं हो पा रहा था। बुधवार की शाम को संचार सेवा बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
लीती महिला मंगल दल की अध्यक्ष धना कोरंगा का कहना है कि सीमांत क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा अक्सर बाधित रहती है। उन्होंने कहा कि अब यदि बीएसएनएल की सेवा में व्यवधान आया तो आंदोलन छेड़ने के साथ ही उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लीती में निजी कंपनी जियो का मोबाइल टावर कई साल से लगा है। इस टावर को चालू नहीं किया जा रहा है। यदि जियो का टावर चालू हो जाता तो इलाके के लोगों की बीएसएनएल पर से निर्भरता समाप्त हो जाती। उन्होंने जियो के टावर को चालू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें