कपकोट/बागेश्वर। कपकोट में बीएसएनएल की सेवा 20 घंटे तक बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज बाधित रहा। लाइन में खराबी आने से बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे बीएसएनएल की सेवा ठप हो गई थी। बीएसएनएल की सेवा बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में निजी संचार कंपनियों की सीमित सेवा के कारण अधिकतर उपभोक्ता बीएसएनएल से जुड़े हैं। सेवा बाधित होने से सरकारी कार्यालय, बैंकों के कामकाज में भी व्यवधान आया। सूचना पर बीएसएनएल कर्मी शुक्रवार सुबह कपकोट पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद सुबह करीब 11 बजे से संचार सेवा बहाल हो पाई। बीएसएनएल के जेटीओ हेमंत जोशी ने बताया कि कपकोट क्षेत्र में बिछी लाइन में बृहस्पतिवार शाम आई तकनीकी खराबी को शुक्रवार सुबह सुधार लिया गया है।