बागेश्वर। शीशाखानी गांव की एक गरीब महिला का बीपीएल राशन कार्ड ऑनलाइन करने के बाद विभाग ने एपीएल में बदल दिया। परेेशान महिला ने पूर्ति विभाग में ज्ञापन देकर जल्द कार्ड संशोधित कर वापस बीपीएल करने की मांग की है। शीशाखानी गांव की जैंतुली देवी ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में उनका बीपीएल राशन कार्ड था। ऑनलाइन की प्रक्रिया के बाद उसे एपीएल में कर दिया गया है। उनके पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं है। ऐसे में उन्हें सस्ते राशन से भी वंचित कर दिया गया है। उन्होंने जल्द राशन कार्ड को सही कर बीपीएल करने की मांग की। (संवाद)