फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बॉक्सर भूमिका ने जीता रजत पदक

Tue, 26 Mar 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की बॉक्सिंग खिलाड़ी भूमिका बसेड़ा ने सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। भूमिका ने प्रतियोगिता के फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक अपने नाम किया। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला ने बताया कि मल्ला दानपुर के किलपारा गांव निवासी प्रकाश सिंह बसेड़ा की पुत्री भूमिका बसेड़ा बॉक्सर हैं। उन्होंने 18 से 25 मार्च तक नोएडा में आयोजित तीसरी सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 52 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया। प्रतियोगिता में असम और महाराष्ट्र के बॉक्सरों को पराजित करते हुए उन्होंने फाइनल में जगह बनाई। हालांकि फाइनल मुकाबले में वह पराजित हो गईं। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच सुंदर सिंह गढि़या, कोच उमेश सिंह गढि़या, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल बिष्ट, उपाध्यक्ष खीम सिंह कोरंगा आदि ने भूमिका को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें