फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जंगल में पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव, गरुड़ के देवनाई का रहने वाला था

Tue, 08 Jul 2025 01:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

गरुड़ के देवनाई निवासी ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव से करीब डेढ़ किमी दूरी पर जंगल में पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरुड़ के देवनाई निवासी ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव से करीब डेढ़ किमी दूरी पर जंगल में पेड़ से लटका मिला। बैजनाथ पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों के पहुंचने का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि भूपाल सिंह (53) पुत्र अमर सिंह का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर गई पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीण की मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के शरीर में चोट के निशान भी बने हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। मृतक गांव में अकेले रहता था। उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक भूपाल के दो भाई हैं। मां भी भाइयों के साथ रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें